पार्क में शराब पिलाकर घोंटा गला, फिर मोबाइल लेकर दोस्त हो गया फरार
देश की राजधानी दिल्ली में गार्ड से दुर्व्यवहार करने वाले एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि

देश की राजधानी दिल्ली में गार्ड से दुर्व्यवहार करने वाले एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि 32 वर्ष के आरोपी को दक्षिणी दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके से गिरफ्तार गया है.
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के एटा के निवासी आरोपी रवींद्र एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करता था और कुछ वक्त पहले उसने वहां से नौकरी छोड़ दी थी. वह नौकरी छोड़कर डीडीए पार्क में रह रहा था, जिसके बाद एक सुरक्षा गार्ड उसे रोजाना खाना देता था.
यह मामला 9 मार्च को है जब अजय नाम के व्यक्ति ने कथित रूप से गार्ड के साथ दुर्व्यवहार किया. तब रवींद्र ने उसकी हत्या करके उससे बदला लेने का निर्णय किया. यह हादसा तब पता चला जब 9 मार्च को पुलिस को अजय के बारे में शिकायत प्राप्त हुई.
पुलिस को अजय की लोकेशन डीडीए पार्क से पास मिली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया बाद में इलाके की जांच करने के बाद उन्हें शव पार्क के पास पड़ा हुआ मिला.
अधिकारी ने कहा कि इलाके के फुटेज में अजय को एक और व्यक्ति के साथ पार्क में जाते हुए देखा था, पर उन्हें वापिस आते हुए नहीं दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि पार्क के आसपास में लगे हुए सीसीटीवी की फुटेज में संदिग्ध को मोबाइल पर बात करते देखा गया.
यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव गेंदबाजी करते हैं तो शहर के चौराहे पर शतरंज की महफ़िल की तरह क्यों होती है










