दिल्ली में स्कूलों के बाद अब एयरपोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। बता दे, इस बार दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी प्राप्त हुई है

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। बता दे, इस बार दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी प्राप्त हुई है। इससे पहले बुराड़ी के अस्पताल तथा संजय गांधी अस्पताल में धमकी से भरा हुआ ईमेल मिला था। पुलिस वहां पर मौजूद है और दोनों अस्पतालों में सर्च हो रहा। अस्पतालों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने के बाद मौके पर पुलिस, दमकल विभाग तथा सिविक एजेंसियां, बम तथा डॉग स्क्वॉड द्वारा अस्पताल में तलाशी अभियान चला।

अस्पताल परिसर से कोई भी ऐसी चीज नहीं प्राप्त हुआ। इससे पहले स्कूलों को बस से उड़ाने की धमकी प्राप्त हुई। हालांकि, किसी भी स्कूल में कोई भी विस्फोटक पदार्थ नहीं पाया गया। सुरक्षा बलों की मदद से स्कूलों को खाली किया गया था और बच्चों को घर पहुंचाया गया था।

जिसके बाद मेल के पते से जांच शुरू हुई। हालांकि, इस मामले में पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं मिला। दिल्ली पुलिस की खास टीम इंटरपोल की सहयता से रूस में संपर्क कर लिया और मेल करने वाले के बारे में पूरी सुचना जुटाई है। जिस आईडी से स्कूलों को धमकी दी गई थी। उसका सर्वर मास्को में है। हालांकि, अब तक इस बात का पता नहीं लगाया जा सका की मेल कहा से आयी है।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!