गृह मंत्रालय के आदेश के बाद स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले IAS दंपती का हुआ ट्रांसफर

आज अखबार से लेकर टेलीविज़न तक एक व्यक्ति खबरों में छाया हुआ है। खबरों में छाए रहने की वजह कुत्ते को स्टेडियम में घूमाना है।

आज अखबार से लेकर टेलीविजन तक एक व्यक्ति खबरों में छाया हुआ है। खबरों में छाए रहने की वजह कुत्ते को स्टेडियम में घूमाना है। हम बात कर रहे है IAS संजीव खिरवार की। दरअसल आईएएस पति-पत्नी का ट्रांसफर कर दिया गया है। IAS संजीव खिरवार का ट्रांसफर लद्दाख और उनकी पत्नी रिंकू धुग्गा का ट्रांसफर अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया है।

बता दें कि मुख्य सचिव ने गुरुवार को गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी। वही सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी। जिसके बाद गुरुवार शाम को आईएएस पति-पत्नी का ट्रांसफर कर दिया गया।

Transfer order

बता दें कि IAS संजीव खिरवार अपनी पत्नी के साथ स्टेडियम में कुत्ता घुमाते थे। कुत्ते को घूमाने के लिए वे स्टेडियम खाली करवा देते थे। जिसके चलते खिलाडी अभ्यास नहीं कर पाते थे। खबर के सामने आते ही दिल्ली सरकार पर सवाल उठने लगे। जिसके बाद ग्रह मंत्रालय ने ट्रांसफर आर्डर पास कर दिया।

इस मामले पर किरण बेदी ने सवाल उठाये है। किरण बेदी ने कहा कि जब तक कुत्ते के घूमाने की बात की पुष्टि नहीं होती। तब तक छुट्टी क्यों नहीं दे देते। दूसरे राज्य में ट्रांसफर क्यों कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सिविल सेवा पद गंभीर लोगों के लिए है।

Vishalgarh Farms
ये भी पढ़े: दिल्ली मेट्रो 1 पिलर के 2 कॉरिडोर पर बनाने जा रही हैं कई स्टेशन, जानें रूट

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!