किसान आंदोलन की सफलता के बाद, एक बार फिर खड़ा हो सकता है शाहीनबाग प्रदर्शन

किसान आंदोलन (Kisan Andolan) की सफलता को मध्य नज़र रखते हुए राजधानी दिल्ली का शाहीनबाग प्रदर्शन एक बार फिर खड़ा हो सकता है

किसान आंदोलन की सफलता को मध्य नज़र रखते हुए राजधानी दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा प्रदर्शन, शाहीनबाग प्रदर्शन एक बार फिर खड़ा हो सकता है। ऐसा बतया जा रहा है कि कुछ लोग प्रोटेस्ट करने की सोच रहे हैं।

बता दें कि इस तरह के इनपुट खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को दिए हैं। इस इनपुट की जानकारी मिलने के बाद जामिया नगर और शाहीनबाग में जहां प्रदर्शन हुए थे, वहां सुरक्षा तेज़ कर दी गई है।

हालांकि ज़िला डीसीपी के मुताबिक, बढ़ते हुए अपराध पर काबू पाने के लिए सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।
सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) के विरोध में ओखला के शाहीनबाग में सरिता विहार और कालिंदी कुंज रोड पर प्रोटेस्ट हुआ था।

वैसे तो इस मामले में (नागरिकता संशोधन कानून) दिल्ली के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुआ था, लेकिन शाहीनबाग में होने वाला विरोध प्रदर्शन अभी तक दूसरा सबसे ज़्यादा दिन(101 दिन) चलने वाला प्रदर्शन था।

इसी के साथ किसान आंदोलन के बाद ये दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा प्रदर्शन रहा है। वहीँ इस आंदोलन का चहरा बानी बिलकिस बानो ने विश्व स्तर पर दुनिया का ध्यान इस आंदोलन की तरफ आकर्षित किया।

इतना ही नहीं बल्कि उनको ‘शाहीन बाग की दादी ‘ के नाम से भी जाना जाता है। बहरहाल उनको टाइम मैगज़ीन ने 2020 के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: छेड़खानी से परेशान होकर बार डांसर ने किया सुसाइड, बार का मालिक गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!