दिल्ली में ट्रकों के बाद अब इन बसों पर लगने वाली है रोक, सिर्फ इनको मिलेगी छूट
इस आयोजन से जुड़े सूत्र द्वारा बताया कि छठ पूजा के दौरान ही ट्रैफिक में उछाल को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

दिल्ली सरकार द्वारा अब प्रदूषण के बिगड़ते स्तर को देखते हुए अब और गंभीर रूप से AQI स्तरों के कारण CNG, इलेक्ट्रिक और BS-6 डीजल पर चलने वाली बसों को छोड़कर, अब सभी राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाली यात्री बसों पर व्यापक प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है कि वर्तमान में, GRAP स्टेज IV प्रतिबंधों के चलते सिर्फ ट्रकों को राजधानी शहर में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया गया है।
बता दें कि एक सूत्र से पता चला है कि यह प्रतिबंध आने वाली छठ पूजा त्योहार के बाद लागू होने की संभावना जताई जा रही है और इस आयोजन से जुड़े सूत्र द्वारा बताया कि छठ पूजा के दौरान ही ट्रैफिक में उछाल को देखते हुए यह फैसला किया गया है। देखा जाए तो पिछले महीने दिल्ली सरकार द्वारा आदेश दिया था कि हरियाणा से शहर में प्रवेश करने वाली बसें इलेक्ट्रिक, CNG या BS-VI डीजल पर चलनी चाहिए और इसी तरह के नियम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के NCR क्षेत्रों से प्रवेश करने वाली बसों पर भी लागू किए गए हैं।
हालाँकि, शहर सरकार के परिवहन विभाग द्वारा भी ये तय किया कि 1 जुलाई से, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर या कस्बे से ही दिल्ली में प्रवेश करने वाली बसों को इलेक्ट्रिक, CNG या BS-6 डीजल पर चलने के मानदंडों का पालन करना जरूरी होगा। वही इन मानदंडों को सभी राज्यों से आने वाली बसों तक विस्तारित करने की भी योजना का संकेत दिया गया है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










