फिर दिखा रफ्तार का कहर, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

देश की राजधानी दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में हिरणकी रोड पर शुक्रवार की 0सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल

देश की राजधानी दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में हिरणकी रोड पर शुक्रवार की 0सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जहांगीरपुरी में बाबू जगजीवन राम अस्पताल के शवगृह में रखा। चालक ट्रक छोड़कर वहां से भाग गया, पुलिस चालक की तलाश कर रही है। ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

जानकारी के अनुसार, 22 साल के दीपक अपने परिवार के साथ ताजपुर में रहते थे। सुबह अपने घर से बाइक पर कहीं जाने के लिए वह निकला। तभी हिरणकी में एक कश्मीरी कॉलोनी के पास सामने से आ रहे ट्रक का बैलेंस बिगड़ने से दीपक बाइक के निचे आ गया। इससे दीपक की उसी वक्त दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक व्ही से फरार हो गया।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!