एयर इंडिया में यात्री को जाना था बागडोगरा, लेकिन पहुंचा भुवनेश्वर, जांच के दिए आदेश
देश की राजधानी दिल्ली के IGIA से एक यात्री को कनेक्टिंग विमान लेकर बागडोगरा जाना था, पर नींद के कारन से यात्री उसी विमान से भुवनेश्वर

देश की राजधानी दिल्ली के IGIA से एक यात्री को कनेक्टिंग विमान लेकर बागडोगरा जाना था, पर नींद के कारन से यात्री उसी विमान से भुवनेश्वर लेकर गया। इस बात का पता तब चल जब यात्री की नींद खुल गयी और उसने देखा की वह भुवनेश्वर जाने वाले विमान में निकला। हादसे को गंभीरता से लेते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस मामले की जांच के आदेश दिए। एयरलाइंस ने बताया कि इस प्रकार के हादसे को रोकने के लिए सभी एयरपोर्ट पर संचालन प्रक्रिया तथा आंतरिक ब्रीफिंग दोहराई जा रही है।
जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान अपने निर्धारित वक्त पर भुवनेश्वर के लिए निकली। उड़ान के आधा सफर पूरा करने के बाद एक यात्री ने केबिन क्रू से बात की। उसने कहा कि उसे बागडोगरा जाना था। केबिन क्रू ने तत्काल इस बात की सुचना काकपिट क्रू तथा पायलट को दी तो उन्होंने भुवनेश्वर और आईजीआई एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इस बारे में कहा। उड़ान अपने निर्धारित वक्त पर भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हो गई।
शुरुआती जांच में पता चला कि जो विमान दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ था, वह पहले श्रीनगर से यात्रियों को लेकर आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा था। जहां से इस विमान को यात्रियों को लेकर भुवनेश्वर जाना था, पर बागडोगरा जाने वाला यात्री इस विमान से नहीं उतरा। बताया जा रहा है कि गहरी नींद में होने के कारन से वह उद्घोषणा को नहीं सुना पाया और न ही किसी विमान कर्मी की इस यात्री पर नजर पड़ी।
नींद खुलने पर यात्री को पता चला कि वह भुवनेश्वर जाने वाले विमान में सवार है तो उसने तत्काल केबिन क्रू से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। विमान को वापस दिल्ली लाना आशंका नहीं थी। इसलिए विमान को भुवनेश्वर में लैंड किया गया। बाद में यात्री को इसी विमान से भुवनेश्वर से नई दिल्ली लेकर। एयर इंडिया एक्सप्रेस का कहना है कि चूक कहां पर हुई इसके आंतरिक जांच के आदेश दिए गए हैं।









