दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होते ही एयर इंडिया विमान में लगी आग, टला हादसा

देश की राजधानी दिल्ली के IGIA पर मंगलवार को एक हादसा हो गया। IGIA पर लैंडिंग के कुछ देर ठीक बाद एयर इंडिया विमान के पीछे वाले

देश की राजधानी दिल्ली के IGIA पर मंगलवार को एक हादसा हो गया। IGIA पर लैंडिंग के कुछ देर ठीक बाद एयर इंडिया विमान के पीछे वाले हिस्से में अचानक आग लग गई। इस हादसे में विमान को थोड़ा बहुत नुकसान हुआ। यात्री और चालक दल के लोग सुरक्षित रूप से विमान से बहार आ गए। एयरलाइन के मुताबिक, मंगलवार, 22 जुलाई को हांगकांग से दिल्ली जाने वाली उड़ान AI 315 में लैंडिंग और गेट पर पार्क होने के कुछ देर बाद सहायक विद्युत इकाई (APU) में भीषण आग लग गई। एयर इंडिया ने बताया कि विमान को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है और नियामक को सूचित कर दिया गया है।

लैंड करते ही एयर इंडिया के प्लेन की पॉवर यूनिट में लगी आग
इस हादसे को लेकर एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर बताया कि 22 जुलाई 2025 को हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान AI 315 में लैंडिंग और गेट पर पार्क होने के तुरंत बाद सहायक विद्युत इकाई (APU) में आग लग गई। यह घटना तब हुई जब यात्री उतरने लगे थे। सिस्टम डिजाइन के मुताबिक APU स्वचालित रूप से बंद किया।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!