एअर इंडिया का सर्वर हुआ डाउन, दिल्ली एयरपोर्ट पर लगी लंबी कतारें

बुधवार को देश के काफी हवाई अड्डों पर एअर इंडिया का सर्वर डाउन हो गया, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बुधवार को देश के काफी हवाई अड्डों पर एअर इंडिया का सर्वर डाउन हो गया, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने के कारन वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर चेकइन करने वाले यात्रियों की लंबी कतार देखने को मिली।

दिल्ली एयरपोर्ट पर शामिल एयरलाइन से जुड़े एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि देश के सभी हवाई अड्डों पर एअर इंडिया का सर्वर डाउन हो गया है। इसको जल्द ही सही कर लिया जाएगा।

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल- 2 पर यात्रियों की भीड़
एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि दोपहर 3 बजे से ही टर्मिनल-2 पर सर्वर में समस्या देखने को मिल रही है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस चलते टी-2 से जाने वाले सभी यात्री परेशान होकर इधर-उधर घूमते नजर आए। हवाई अड्डे पर मौजूद एअर इंडिया के कर्मचारी ने कहा कि सॉफ्टवेयर कार्य नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से लगेज ड्रॉप करने में परेशानी आ रही है।

एयरपोर्ट पर परेशान दिखे यात्री
दिल्ली एयरपोर्ट पर काफी यात्रियों से बात की। कुछ यात्रियों ने इस बात का दावा भी किया कि एअर इंडिया के सर्वर में कल से ही समस्या आ रही है। वहीं, संध्या नाम की एक पैसेंजर ने बताया कि वह कल देहरादून से दिल्ली आईं, उनकी विशाखापट्टनम की कनेक्टिंग फ्लाइट दिल्ली से थी; सर्वर में दिक्कत और विमान के लेट होने की वजह से उनकी फ्लाइट छूट गई। जिसके वजह से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। महिला को फिर से टिकट बुक करनी पड़ी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!