5 फरवरी को दिल्ली के सभी बाजारों पर लगेगा ताला, नहीं कटेगी सैलरी

5 फरवरी 2025 को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने जा रही है। जिसको लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने बताया कि मतदान के दिन

5 फरवरी 2025 को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने जा रही है। जिसको लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने बताया कि मतदान के दिन 5 फरवरी को दिल्ली में सभी 700 बाजार बंद रहेंगे। सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बताया कि व्यापारियों को चुनाव आयोग और श्रम विभाग के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि कुछ मामलों में खुदरा क्षेत्र के दुकानदार मतदान करने के बाद शाम को अपनी दुकानें खोल सकते हैं। हालांकि, गोयल ने कहा कि यदि कोई दुकान और कारखाना खोला जाता है तो कर्मचारियों को सवेतन अवकाश दिया जाना चाहिए और वेतन में कोई कटौती नहीं की जानी चाहिए।

बिना किसी वेतन कटौती के छुट्टी
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीट के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी। एक बयान में सीटीआई ने सभी बाजार संघों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को इस दिन फरवरी को अपनी दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी छुट्टी रहेगी। सीटीआई महासचिव गुरमीत अरोड़ा ने इस बात पर काफी जोर दिया कि दिल्ली सरकार ने पहले ही आदेश जारी कर दिया है कि दुकानों, होटल, रेस्तरां, रिसॉर्ट तथा औद्योगिक इकाइयों के साथ सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मतदान के दिन कर्मचारियों को बिना किसी आए की कटौती के छुट्टी देनी होगी।

बेफिक्र होकर करें मतदान
श्रम विभाग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135बी के चलते एक आदेश भी जारी किया है, जिसमें यह सुनिश्चित हुआ कि किसी भी पेशे, व्यापार और औद्योगिक उपक्रम में लगे प्रत्येक कर्मचारी को मतदान के लिए अवकाश का अधिकार है। इसके अतिरिक्त आपातकालीन सेवा कर्मचारियों को मतदान के बाद काम पर आने की सलाह दी गई है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!