Aam Aadmi Party के विधायक पर लगे अस्पताल में घोटाले के आरोप

दिल्ली के रोहिणी में स्थित अम्बेडकर अस्पताल में घोटाले का मामला सामने आया है। AAP के कार्यकर्ता विनीत उपाधयाय ने AAP के विधायक पर आरोप लगाए है

दिल्ली के रोहिणी में स्थित अम्बेडकर अस्पताल में घोटाले का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विनीत उपाधयाय ने Aam Aadmi Party के विधायक पर आरोप लगाए है कि उन्होंने अस्पताल से 280 सिक्योरिटी गॉर्डस को निकल दिया गया है।

विनीत उपाध्याय ने कहा कि उन लोगों को उनके बोनस और पीपीफ का पैसा भी नहीं दिया जा रहा और महीने में मिलने वाली 4 छुट्टियों का छुट्टी लेने पर पैसा काटा जा रहा है।

उन्होंने कहा इन सभी मुद्दों को लेकर वह अपने कुछ लोगों के साथ अम्बेडकर अस्पताल में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी रात में ठीक 12:15 बजे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने बताया कि वह और उनके बेटे इस हमले से चोटिल हो गए हैं।

इस पूरे मामले की FIR दर्ज कराई जा चुकी है। और उसमें उन अज्ञात हमलावरों के साथ उस क्षेत्र के विधायक आदि का नाम भी दर्ज कराया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी सभी लिखित प्रमाणों के साथ दिल्ली के CM और डिप्टी CM को भेज दी गयी है।

Tax Partner

यह भी पढ़ें: बाथरूम में मिला 12 साल की मासूम का शव, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!