भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की जरूरी एडवाइजरी
भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे हवाई हमलों के चलते काफी एयरपोर्ट को नोटिस टू एयरमेन जारी किए है। ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के

भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे हवाई हमलों के चलते काफी एयरपोर्ट को नोटिस टू एयरमेन जारी किए है। ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली एयरपोर्ट की और से यह बताया गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन पहले जैसा बना हुआ है। हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों तथा कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ फ्लाइट पैर असर हुआ हैं। कृपया ताजा अपडेट के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।
Delhi Airport issues travel advisory. Operations remain normal. Some flights are impacted due to changing airspace conditions and heightened security. Passengers are advised to check with their airline for the latest updates. pic.twitter.com/d35W0pbzD5
— ANI (@ANI) May 8, 2025
दिल्ली एयरपोर्ट की और से जारी एडवाइजरी में सभी यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वह सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें और गलत सुचना शेयर करने से बचें। दिल्ली एयरपोर्ट किसी भी असुविधा को कम करने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिल कार्य चल रहा है।
हवाई हमलों में पाकिस्तान को भारी नुकसान
वीरबर की रात को पाकिस्तान की और से हवाई हमलों की शुरुआत हुई गई। पाकिस्तान के हमला के अंदाज में लगातार मिसाइलें दागी, पर भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम किया। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में मिसाइल तथा ड्रोन से वार किया। वहीं, गुजरात में भी कुछ ड्रोन देखे गए। भारत ने सभी मिसाइल और ड्रोन के हवा में मारने के साथ सीमावर्ती इलाकों में ब्लैक आउट भी कराया। इसके बाद जवाबी हमले कर पाकिस्तान के कई शहरों में डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया। भारत ने पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमान भी मार गिराए। पाकिस्तान का एक पायलट भी पकड़ा गया।









