दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच 50% वर्क-फ्रॉम-होम अब अनिवार्य,आदेश जारी
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा आदेश जारी किया है।17 दिसंबर से सभी सरकारी और निजी.....

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच 50% वर्क-फ्रॉम-होम अब अनिवार्य,आदेश जारी
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। 17 दिसंबर से सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 % कर्मचारियों के लिए वर्क-फ्रॉम-होम (घर से काम) करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उद्देश्य सड़कों पर वाहनों की संख्या घटाकर प्रदूषण कम करना है।
अगर कोई संस्था इस नियम का उल्लंघन करती है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार ने यह भी कहा है कि नियम के दौरान केवल ऑफिस में 50 % ही कर्मचारी उपस्थित रह सकेंगे, बाकी घर से काम करेंगे।
इसके साथ ही निर्माण कार्यों के बंद होने से प्रभावित पंजीकृत मजदूरों को 10,000 रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा। ये राहत राशि निर्माण गतिविधियाँ बंद रहने के कारण की जाने वाली आय हानि को कम करने के लिए है।
ये कदम ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत उठाए गए हैं, जो राजधानी में खराब वायु गुणवत्ता के दौरान लागू किया जा रहा है









