इस तारीख को खुल रहा राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान, जानें टिकट और टाइमिंग

बता दें की अगर आप भी अमृत उद्यान को देखना चाहते हैं तो फिर इसके लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।

राजधानी में हर साल की तरह इस बार फिर से राष्ट्रपति भवन में बने अमृत उद्यान को देखने वालों के लिए अब खुशखबरी सामने आयी है जहां अमृत उद्यान 2 फरवरी 2024 से आम लोगों के लिए खुलने वाला है। साथ ही यहां पर इस बार 225 साल पुराना शीशम का पेड़, बहुत सारे और भी नए फूल और सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।

बता दें की अगर आप भी अमृत उद्यान को देखना चाहते हैं तो फिर इसके लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। वही राष्ट्रपति भवन की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी नविका गुप्ता द्वारा बुधवार को जानकारी दी कि अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा अमृत उद्यान घुमने के लिए अपना टिकट बुक किया है। ऐसे में जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उद्यान उत्सव 2024 का ही इस बार उद्घाटन करेंगी और नविका गुप्ता द्वारा बताया गया कि इस बार अमृत उद्यान देखने आने वाले विजिटर्स के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से फ्री बस सर्विस उपलब्ध रहेगी।

साथ ही इस बार उद्यान में पर्यटक ‘डबल डिलाइट’, ‘सेंटीमेंटल’ और ‘कृष्णा’ नाम के भी गुलाबों को देख सकते हैं। यहां पर भी विजिटर्स के लिए एक सेल्फी पॉइंट हो सकता है और इसके अलावा भी बगीचे के अंदर बाल वाटिका बनाई गई है। साथ ही आपको अमृत उद्यान देखने की इच्छा रखने वाले दर्शक अपना स्लॉट ऑनलाइन पहले से बुक करा सकते हैं जिसमे यह बुकिंग https://rashtrapatisachivalaya.gov.in या https://rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx पर सीधा की सकती है।

ऐसे बचाये समय

वहीं, सीधे जाने वाले ही दर्शकों को राष्ट्रपति भवन के ही प्रवेेश द्वार से प्रवेश मिलेगा, जिसे राष्ट्रपति भवन के गेट नं. 12 स्थित काउंटर पर ही या स्वयं सेवा कियोस्क से प्रवेश मिल सकता है। हालाँकि, राष्ट्रपति भवन की ओर से ही इसकी सलाह दी गई है कि समय की बचत और भीड़ से बचने के लिए भी आप लोग ऑनलाइन बुकिंग करवाएं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!