कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बुजुर्ग ने दी जान, सेवाएं रहीं बाधित

देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो के सामने एक युवक ने कूदकर जान दे दी। 68 साल का एक व्यक्ति गुरुवार को रेड लाइन पर

देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो के सामने एक युवक ने कूदकर जान दे दी। 68 साल का एक व्यक्ति गुरुवार को रेड लाइन पर कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर खुदखुशी कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति की शिनाख्त चावड़ी बाजार के रहने वाले सुनील गुप्ता से हुई है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के भाई के मुताबिक, “गुप्ता पिछले कुछ सालो से तपेदिक से पीड़ित थे साथ ही उनके इलाज पर पहले ही 6 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके थे। डीएमआरसी के अनुसार, इस मामले की वजह से रेड लाइन पर मेट्रो की सेवाएं भी कुछ देर के लिए रोक दी गयी थी।

रेड लाइन पर सेवाएं फिर से बहाल
डीएमआरसी ने दोपहर को 12.04 बजे एक्स पर एक बताया, “कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर यात्रियों की वजह से शहीद स्थल और रिठाला के बीच सेवाओं में देरी रही। बाकि सभी लाइनों पर एक जैसी रही है। 5 मिनट बाद डीएमआरसी ने बताया कि लाइन पर सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गईं।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!