दोस्ती आगे न बढ़ाने पर गुस्से में युवक ने किए चाकू से वार, इलाज के दौरान हुई मौत

देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली कैंट के किब्री प्लेस में 6 अप्रैल की देर रात एक युवक ने चाकू से वार कर युवती को घायल किया। इलाज के चलते

देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली कैंट के किब्री प्लेस में 6 अप्रैल की देर रात एक युवक ने चाकू से वार कर युवती को घायल किया। इलाज के चलते उसने डीडीयू अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। युवक ने युवती पर वार करने के बाद पेट में चाकू से वार कर खुद भी घायल हो गया। पुलिस ने हत्या का धारा जोड़ आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि युवती दूसरे लड़कों से बातचीत करती थी इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि 6 अप्रैल की रात 9.30 बजे पुलिस को किब्री प्लेस में युवती को चाकू मारे जाने के बाद युवक के खुद को घायल करने की सुचना प्राप्त हुई। पुलिस ने दोनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि युवती 17 वर्ष की है और युवक की पहचान अमित से हुई। घायल युवती ने बताया कि वह घरवालों के साथ ओल्ड नांगल में रहती है। वह अमित को पिछले एक वर्ष से जानती थी। दोनों एक साड़ी की दुकान में काम करते थे।

अब वह अमित से दोस्ती आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी। घटना वाले दिन अमित ने उससे बातचीत करने के लिए बुलाया था। जब उसने दोस्ती आगे बढ़ाने से मना किया तो उसने उस पर चाकू से वार किया। बाद में खुद को भी घायल कर लिया। घायल होने की वजह से युवती पूरा बयान नहीं दे पाई थी। शनिवार को युवती ने दम तोड़ दिया। युवती की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने अमित के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पकड़ कर उसे जेल भेज दिया है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!