दिल्ली में स्कूल खोलने पर एक्सपर्ट कमेटी का फैसला, जानें पूरी खबर

कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार की एक्सपर्ट कमेटी ने सरकार के समक्ष एक रिपोर्ट रखी है

दिल्ली में जल्द ही स्कूल खुलने की संभावना है, कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार की एक्सपर्ट कमेटी ने सरकार के समक्ष एक रिपोर्ट रखी है।

जानकारी के मुताबिक. कमेटी ने सरकार से सिफारिश करते हुए कहा है कि राजधानी में अब चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जानें चाहिए, सबसे पहले बड़ी क्लासों के विद्यार्थियों के लिए, फिर मिडिल क्लास के विद्यार्थियों के लिए और आखिर में प्राइमरी क्लास के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जाने चाहिए।

फ़िलहाल, यह केवल अभी कमेटी की सिफारिश ही है, इस मामले पर आखिरी मुहर डीडीएमए की मीटिंग में ही लगेगी।

बता दें कि राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते अब हलके-हलके दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया के तहत काफी जगहों को खोल दिया गया है और स्कूलों को भी अब चरणबद्ध तरीके से खोलने की बात हो रही है। 

Aadhya technology

ये भी पढ़े: जन्माष्टमी पर ऐसे करे श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना, होंगे कहीं लाभ

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!