दिल्ली में फ्री बस सेवा का ऐलान, इन 8 रूटों से होगा बस सेवा का संचालन

दिल्ली में सेंट्रल विस्टा बनकर तैयार हो चुका है और ऐसे में अगर आप सेंट्रल विस्टा देखने जाने की प्लानिंग कर रहे है तो यह खबर आपके लिए है

दिल्ली में सेंट्रल विस्टा बनकर तैयार हो चुका है और ऐसे में अगर आप सेंट्रल विस्टा देखने जाने की प्लानिंग कर रहे है तो यह खबर आपके लिए है आपको बता दें कि दिल्ली में बन रहे सेंट्रल विस्टा को देखने जाने वाले लोगों के लिए डीएमआरसी ने मुफ्त बस सेवा चलाने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि इस मुफ्त बस सेवा का लाभ आप भी उठा सकते है और इस बस सेवा को दिल्ली मेट्रो निगम यानि डीएमआरसी 1 हफ्ते तक चलाएगी और अगर बात करे इसकी टाइमिंग की तो इसे शाम के 5 बजे से लेकर रात के 11बजे तक चलाया जायेगा। लोगों को सेंट्रल विस्टा देखने जाने में कोई परेशानी न हो इसलिए कुल 12 इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक भैरों रोड, कनाट प्लेस, राजघाट, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नेशनल स्टेडियम और सी हेक्सागन के गेट नंबर 1 से फ्री बस सेवा का संचालन किया जायेगा और यह बस आपको इंडिया गेट के पास छोड़ेगी जहाँ से आप आराम से पैदल चलकर सेंट्रल विस्टा देखने जा सकते है।

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के मुताबिक दिल्ली मेट्रो निगम यहाँ जल्द ही लूप कॉरिडोर के निर्माण करेगा। इस लूप कॉरिडोर के निर्माण के बाद लोगों का आना जाना काफी आसान हो जाएगा। इसके अलावा यह भी दावा किया जा रहा है की इस लूप कॉरिडोर के निर्माण के बाद हापुड़, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा से केंद्रीय सचिवालय के दफ्तरों में जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Tax Partner

यह भी पढ़े: पेट्रोल डीजल से लेकर गैस सिलेंडर होगा सस्ता, जान‍िए सरकार की पूरी प्‍लान‍िंग

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!