दिल्ली की एक और सनसनी ख़ेज़ खबर: फार्महाउस में घुसे युवक की दर्दनाक मौत

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में दिल दहला देने वाली घटना आयी सामने | फार्महाउस में घुसे 16 वर्ष के युवक किशोर की डंडो से बेरहमी से की गयी पिटाई |

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में दिल दहला देने वाली घटना आयी सामने | फार्महाउस में घुसे 16 वर्ष के युवक किशोर की डंडो से बेरहमी से की गयी पिटाई | भागने की कोशिश पर किशोर के पीछे छोड़े गए खूंखार कुत्ते | कापसहेड़ा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फार्महाउस के मालिक प्रकृति संधू की तलाश की जारी |  

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक किशोर संदीप महतो (16) अपने परिवार सहित समालखा में किराए के मकान में रहता था | पेशे से किशोर के पिता सोरिन्दर ड्राइवर है जो मूलरूप से झारखंड निवासी हैं | किशोर अपने दो साथियो के साथ बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे फार्महाउस में घुस गया था | 

बताया जा रहा हैं की फार्महाउस गिल संधू ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम पर दर्ज है जहां किशोर संदीप महतो चोरी के इरादे से दाखिल हुआ था | लोगों के मुताबिक़ जब संदीप फार्महाउस में घुसा उस समय प्रकृति संधू वहां मौजूद था | हालांकि फार्महाउस के गार्ड के शोर मचाने पर संदीप के दोस्त वहाँ से फरार हो गए, लेकिन संदीप को फार्महाउस में मौजूद लोगों ने घेर लिया | 

Tax Partner

लोगों का कहना है की फार्महाउस में मौजूद लोगों ने संदीप की बड़ी बेरहमी से पिटाई की और जब वह वहां से भागने लगा तो उसके पीछे खूंखार कुत्ते छोड़ दिए गए | कुत्तो ने किशोर को बुरी तरह नोच डाला जिसके पश्चात उसकी मौके पर ही मौत हो गयी | 

शाम करीब साढ़े चार बजे वहां से गुज़र रहे नवाब अंसारी ने पुलिस को कॉल करके इस घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर किशोर की बहन को बुला कर उसकी शिनाख्त कराई | मृतक की पहचान होने के बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया | दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुग्राम में प्रकृति संधू की तलाश कर रही है | 

डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार यह हत्या का मामला लगता है | जब पुलिस ने इस केस की जांच शुरू की तो उन्हें पता चला संदीप की मौत सर पर डंडा लगने के कारण हुई है जिसके पश्चात कापसहेड़ा थाने की एक टीम को फार्महाउस के मालिक की तलाश में गुरुग्राम भेजा गया है |

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: लाखों की हेरोइन के साथ ड्रग कैरियर गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Avinash Pandey

अविनाश पांडेय डिजिटल मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में 3 साल से कार्यरत हैं। फिलहाल तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर डिजिटल मार्केटर और राइटर कार्य कर रहे हैं। इसी… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!