दिल्लीहेल्थ

दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का एक और मरीज, अब तक 7 पॉजिटिव

दिल्ली में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं अब तक कुल 7 मरीज पॉजिटिव पाए गए है इस संबंध में लोकनायक हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक...

दिल्ली में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ रहे है अब सातवां मरीज पॉजिटिव पाया गया है। लक्षण पाए जाने के बाद शुक्रवार को युवक को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। सोमवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली में अभी तक मंकीपॉक्स के सात पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से पांच मरीजों को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है, और दो मरीज हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

इस संबंध में लोकनायक हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक़ सोमवार को एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स से संक्रमित हॉस्पिटल में एक महिला व एक पुरुष मरीज भर्ती हैं। और पांच मरीजों को स्वस्थ होने पर हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में भर्ती मंकीपॉक्स के दोनों मरीजों की हालत बिलकुल ठीक है।

राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को कोरोना के कुल 63 मामले सामने आए और 160 को स्वस्थ होने पर हॉस्पिटल और होम आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई। और एक मरीज ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। दिल्ली में रविवार को कुल 3434 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया था जिसमें 1.83 फीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए।

इस तरह अब तक राजधानी दिल्ली में कुल 2001769 लोग पॉजिटिव पाए गए है और इनमें से 1974656 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। और कुल 26497 मरीजों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। दिल्ली में अब कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है। विभाग के मुताबिक़ दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस घटकर कुल 619 हो गए। इनमें से होम आइसोलेशन में 496 और हॉस्पिटल में 60 मरीज भर्ती है। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों में से 23 आईसीयू पर है और 20 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और अन्य 5 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं।

Hair Crown

यह भी पढ़े: शालीमार बाग इलाके में पड़ोसी युवक ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक पहुंचाते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button