दिल्ली में फिर चाकूबाजी, थप्पड़ का बदला लेने के लिए की हत्या
देश की राजधानी दक्षिणी पश्चिमी जिले के किशनगढ़ गांव में थप्पड़ का बदला लेने के लिए 5 आरोपितों ने एक किशोर को चाकू से वार कर

देश की राजधानी दक्षिणी पश्चिमी जिले के किशनगढ़ गांव में थप्पड़ का बदला लेने के लिए 5 आरोपितों ने एक किशोर को चाकू से वार कर हत्या कर दी। जबकि उसके दोस्त को गोली मारकर उसको घायल कर दिया। उसे सफदरजंग अस्पताल में लेकर गया है। पुलिस ने मामले में 4 नाबालिग सहित 5 आरोपितों को पकड़ लिया है।
पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि 26 अक्टूबर की शाम को सुचना मिली कि किशनगढ़ गांव में गौशाला के पास दो युवकों पर चाकू से वार हुआ है।
दोनों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया
एक युवक को गोली भी लगी। जानकारी मिलने प्राप्त होते ही पुलिस वहां पर गयी। जहाँ पता चला कि दोनों को सफदरजंग अस्पताल में लेकर गयी है। जिसके बाद पुलिस अस्पताल में पहुंची। यहां पर महरौली के रहने वाले 16 साल के किशोर को डॉक्टरों ने मृत बताया। उस पर चाकू से काफी वार किए गए थे। जबकि उसका दोस्त मसूदपुर गांव के रहने वाले सौरभ यादव उपचाराधीन मिला। उसकी कमर में गोली लगी थी।
पहले फायरिंग की, फिर किशोर पर किए चाकू से वार
पुलिस पूछताछ में सौरभ ने कहा कि वह किशनगढ़ में अपनी नानी के घर पर आया था। इस के चलते उसने अपने मृतक दोस्त से भी मिला। जिसके बाद सौरभ और उसका दोस्त बाकि लोगो के साथ गांव की गौशाला के पास गए। सौरभ का आरोप है कि तभी 3 लड़के आए और उंहोने फायरिंग शुरू कर दी। सौरभ की कमर में गोली लगी। इससे वह जमीन पर गिर गया।









