दिल्ली में दिवाली के बाद बेहद ख़राब हुई AQI, जाने अपने इलाके का हाल
देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के बाद वायु बेहद ख़राब हो गई है बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को AQI 329 दर्ज किया गया

देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के बाद वायु बेहद ख़राब हो गई है बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को AQI 329 दर्ज किया गया इसके अलावा दिल्ली के आनंद विहार में AQI 404 दर्ज हुआ तो वही द्वारका में AQI 348 दर्ज किया गया इसके अलावा कई जगाहों पर AQI लेवल काफी ख़राब दर्ज किया गया.
जानकरी के मुताबिक दिल्ली में यह हालात दिवाली की रात हुई आतिश बाज़ी के कारण हुआ है सरकार के द्वारा लगाई गई पाबन्दी के बावजूद जमकर पटाख़े फोड़े गए जिसके बाद दिवाली की अगली सुबह दिल्ली की हवा बेहद ख़राब दर्ज की गई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार सुबह 7 बजे दिल्ली की हवा AQI 326 दर्ज किया गया था.
बता दें कि दिवाली के दिन सुबह शहर में प्रदूषण का स्तर 226 AQI दर्ज किया गया था. लेकिन यह कुछ ही घंटों में बड़ गया था. दिल्ली से सटे बुलंदशहर में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 333 जा पहुंचा जो की सेहत के लिए काफी खारब माना जाता हैं
ये भी पढ़े: इन क्षेत्रों में रहेगी आज और कल पानी की किल्लत, देखिये पूरी लिस्ट










