फटे होठों से है परेशान? अपनाये ये घरेलु नुस्खे और पाए फायदा।
फटे होठों से है परेशान? अपनाये ये घरेलु नुस्खे और पाए फायदा।

हमारी त्वचा बहत नाजुक होती है इन का हमें हर पल ख्याल रखना पढता है कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स तो हमारे फेस को नुक्सान पहुंचाते ही है पर साथ ही कभी कभी बदलते मौसम भी हमारे चेहरे को नुक्सान अहुचा सकते है जैसे की ठंड का मौसम आ रहा है और ऐसे मौसम हमारे त्वचा को भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है अब जैसा की आप सब जानते है चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने मे होठों का भी अपना अलग ही रोल होता है होंठ हमारे चेहरे का सबसे खूबसूरत और सबसे नाजुक हिस्सा होता है कई बार हमारे होंठ फटने लग जाते है उसकी स्किन निकलने लगती है लेकिन ना सिर्फ उसकी स्किन ही निकलती बल्कि कभी कभी खून भी आने लगता है और दर्द भी काफी होता है। अगर आप भी अपने फटे हुए होठो की वजह से परेशान है तो बस अपनाये कुछ घरेलु उपाए और करें अपनी समस्या को दूर।
हल्दी का प्रयोग करें –
अगर आपके होंठ फट रहे है और उसमे से खून भी आने लगा है तो कच्ची हल्दी को पीसकर 2 चुटकी हल्दी को चौथाई चम्मच दूध मे मिलाकर होंठ पर लगा ले और रोज़ इसका इस्तेमाल रात को करें। आप नार्मल हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते है।
शहद लगाए –
अगर आपके होठों पर दरारे पढ़ रही है तो आप होठों के ऊपर शहद लगा सकते है। इससे होंठ मुलायम होते है और इनमें दर्द की समस्या भी कम होती है और अगर आपके होंठ फट रहे है तो इसके इस्तेमाल से आपको दर्द से राहत मिलेगी।
नारियल के तेल का करें इस्तेमाल।
नारियल का तेल भी आपको फायदा पंहुचा सकता है। आप अपने होठो पर रोज़ाना नारियल का तेल दिन मे दो तीन बार लगाए और सोने से पहले भी इसको होठो पर इस्तेमाल करें। इससे आपको दर्द मे राहत मिलेगी।
बादाम का तेल लगाए
आप बादाम का तेल भी लगा सकते है अपने होठो पर इससे भी आपको आराम मिलेगा। रोज़ाना अपने होठों पर बादाम का तेल लगा कर 5 मिनट तक उँगलियों से हिठों की मसाज अरे रोज़ रात मे ऐसा करें। ऐसा करने से नमी अंदर तक पहुंचेगी और होठो की स्किन भी मुलायम होंगी।
मलाई का करें इस्तेमाल
आप अपने फटे हुए होठों पर मलाई भी लगा सकते है रोज़ाना सोने से पहले अपने होठो पर मलाई लगा कर दो मिनट तक होठो की उँगलियों से मसाज करें। इससे आपके होंठ ममुलायम भी होंगे और फटे हुए होठो की समस्या भी दूर होंगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायलi









