दिल्ली की महिलाओं के लिए अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, खाते में आएंगे इतने हजार रुपये

देश की राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सभी महिलाओं को लिए

देश की राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सभी महिलाओं को लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी लोगों के लिए बड़े एलान करने आया हूं। दोनों दिल्ली की महिलाओं के लिए हैं। मैंने यह वादा किया था कि हर महिला के अकाउंट में 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। दिल्ली की कैबिनेट ने अब इसे पास कर दिया है। यह योजना दिल्ली में लागू हो गयी है।

चुनाव बाद सरकार देगी 2100 रुपये

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए अब महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाओं के अकाउंट में पैसे आएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को चुनाव के बाद 2100 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे। कल से 2100 रुपये प्रति माह के लिए पंजीकरण शुरू होगा। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने माना कि इस योजना का फायदा केवल महिलाओं को अभी नहीं मिलेगा। चुनाव के बाद यदि उनकी पार्टी सरकार बनती है तो उनके पैसे मिलेंगे।

महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

पूर्व सीएम केजरीवाल ने बताया कि बीजेपी वाले कहते हैं कि पैसे कैसे आएंगे। फ्री बिजली जब मैं दे रहा था तब वह यही कहते थे। मैं जो बोलता हूं वो करता हूं। योजना लागू कर दिया लेकिन चुनाव के बाद अकाउंट में पैसे आएंगे। केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार से इसके लिए रजिस्ट्रेशन चालू होगा। यह रजिस्ट्रेशन 1000 रुपये का नहीं बल्कि 2100 रुपये का होगा। चुनाव के बाद आपके एकाउंट में 1000 रुपये नहीं बल्कि 2100 रुपये आएंगे। चुनाव जीतने के बाद जब हमारी सरकार तैयार होगी तो महिलाओं के खाते में हर माह 2100 रुपये भेजे जाएंगे। बीजेपी वाले पूछे तो बता देना कि मेरा भाई जादूगर है। एक छड़ी घुमाएगा और पैसा ले आएगा।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!