प्रदूषण कम होते ही सरकार ने हटाई ग्रैप-3 की पाबंदियां, निर्माण कार्यों पर रोक हटी

वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकार द्वारा पाबंदिया लगाई थी लेकिन अभी स्तर में कमी होने से दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्यों पर रोक हटा ली गई है

दिल्ली में चल रहे वायु प्रदूषण को देखते हुए बहुत समय से सरकार द्वारा पाबंदिया लगाई थी लेकिन अभी स्तर में कमी होने से दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्यों पर रोक हटा ली गई है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग (CAQM) की चरणबद्ध कार्रवाई कार्य योजना (GRAP) समिति ने सोमवार को हुई बैठक में इसके लिए फैसला ले लिया है। इस बैठक में ग्रैप के तीसरे चरण की पाबंदियां वापस लेने का फैसला लिया गया जिसका तीसरा चरण 29 अक्टूबर को लागू हुआ था।

हालाँकि, इसमें जरूरी परियोजनाओं को छोड़कर बाकी निर्माण और ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अभी भी प्रदूषण को रोकने के लिए ग्रैप का पहला और दूसरा चरण लागू रहेगा जिसमे अंतर्गत सड़कों की वैक्यूम क्लीनिंग, पानी का छिड़काव, निर्माण-ध्वस्तीकरण स्थलों पर एंटी स्मोग गन की तैनाती, धूल रोधी दिशा-निर्देशों का पालन, होटल-रेस्तरां में स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल जैसे तमाम तकनीक शामिल रहेगी।

वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई

रिपोर्ट्स कि बात करे तो दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया और एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में रहा, जबकि अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। ऐसे ही दिल्ली में पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 294 दर्ज किया गया, जो शनिवार की तरह रविवार को भी 303 रहा था।

Accherishtey ये भी पढ़े: अब दिल्ली में बड़ा सकेंगे मकान की एक और मंजिल, MCD ने दी मंजूरी

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!