सिविल लाइंस थाने के बैरक में ASI ने की आत्महत्या, सर्विस पिस्टल से मारी गोली
देश की राजधानी दिल्ली के सिविल लाइंस थाने के बैरक में ASI विजय कुमार ने खुद की पिस्टल से गोली मारकर खुदखुशी कर ली है। वह सिविल

देश की राजधानी दिल्ली के सिविल लाइंस थाने के बैरक में ASI विजय कुमार ने खुद की पिस्टल से गोली मारकर खुदखुशी कर ली है। वह सिविल लाइंस थाने में मालखाना के प्रभारी थे। विजय कुमार मूलरूप से हिमाचल के निवासी थे। पुलिस मामले में जुटी हुई है।
मालखाना को दो भागों में बांटा
खुदकुशी की वजह का पता नहीं लगा। हादसे कुछ घंटे पहले का है। पहले हर थाने और यूनिटों में सिर्फ एक मालखाना था। पहले पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने मालखाना को दो हिस्सों में बांट दिया और दूसरा केस प्रॉपर्टी कर दि।
सरकारी संपत्ति के इंचार्ज के जिम्मे बैरीकेड, टार्च, रस्सी, लाठी, बुलेटप्रूफ जैकेट, पीए सिस्टम और बाकि प्रकार के हथियार और कारतूस आदि आते हैं और केस प्रॉपर्टी के इंचार्ज के जिम्मे किसी भी केस से से जुड़े जब्त सामान आता है। दोनों और के मालखाना इंचार्ज के पद पर हवलदार को लगाया जाता है।
कुछ दिन पहले सीबीआई का छापा पड़ने पर चौकी प्रभारी निलंबित
हवलदार को पदोन्नति मिलने पर ASI भी बनने पर वह वहां के इंचार्ज रह सकते हैं। हाल ही में इस थाने के अंदर आने वाले चौकी मजनूं का टीला में CBI का छापा होने पर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार को निकल दिया और SHO को लाइन हाजिर कर दिया गया था।









