दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर चपेट में आए एएसआई, बाल-बाल बचे

इस स्वतंत्रता दिवस पर भी देश की राजधानी दिल्ली में मांझे ने पूरा कहर बरपाया। बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहे दिल्ली के यातायात पुलिस के

इस स्वतंत्रता दिवस पर भी देश की राजधानी दिल्ली में मांझे ने पूरा कहर बरपाया। बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहे दिल्ली के यातायात पुलिस के एक ASI मांझे की चपेट में आए। मांझे के कारन उनका गला काफी गहरा कट गया।

बताया गया कि खून से भरे सुरेंद्र सिंह भाटी खुद ही वहां के नजदीक सिग्नेचर अस्पताल गए और उन्होंने अपना इलाज करवाया। उनकी जान जाते-जाते बची। इलाज के बाद 46 किलोमीटर बाइक चलाकर वह अपने घर पर पहुंचे। गला जख्मी होने के कारन से उनसे अच्छे से बोला तक नहीं जा रहा है।

वहीं, घायल ने हादसे की जानकारी पीसीआर और थाने को नहीं दी। उम्मीद है कि प्रतिबंधित मांझे से यह हादसा हुआ है।

गले से बह गया बहुत खून
इस हादसे के चलते वह खुद को संभाल पाते और इतने में गले से खून का फव्वारा निकल गए। उन्होंने अपनी बाइक साइड में लगाई और मांझे को हटाया। गले से लगातार खून बह रहा था, उसे रोकने के लिए उन्होंने गले में रूमाल बांध लिया। उसी हालत में बाइक से सिग्नेचर अस्पताल पहुंचे और इलाज करवाया। उन्होंने घायल होने की जानकारी घर पर नहीं दी। दोपहर को 12 बजे वह घर गए तब घरवालों को हादसे का पता चला।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!