द्वारका में ASI ने कार से मारी पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को टक्कर, तीन घायल
एक खबर सामने आयी है जहां ASI कि कार ने पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को टक्कर मार गिराया और इस हादसे में ASI समेत तीन लोग घायल हो पाए गए

राजधानी दिल्ली में हाल ही में एक खतरनाक एक्सीडेंट की घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। जिसके बाद अब ये हादसे आम तौर पर ज्यादा देखने को मिल रहे है। ऐसे में एक और ऐसी ही खबर सामने आयी है जहां दिल्ली में ASI कि कार ने पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को टक्कर मार गिराया और इस हादसे में ASI समेत तीन लोग घायल हो पाए गए। इस हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को भी शुरू कर दिया है।
बता दें कि बाहरी जिले में तैनात दिल्ली पुलिस के एक ASI के खिलाफ द्वारका मोड़ इलाके में लाल बत्ती पर पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को टक्कर मारने के आरोप में मामला सामने आया है। ये घटना बीती रात 12:30 बजे द्वारका मोड़ इलाके में हुई है जहां एक स्विफ्ट कार चला रहे दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने रेड लाइट पर खड़ी छह गाड़ियों द्वारा टक्कर मार दी, इसमें एक पुलिस की PCR वैन भी शामिल थी और इस हादसे में तीन लोग घायल पाए गए है।
हालाँकि, इस हादसे में खुद ASI भी घायल हुआ जहां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दिल्ली पुलिस का असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आउटर डिस्ट्रिक्ट में पूरी तरह तैनात है। वही इसका ब्लड सैंपल भी लिया गया है, ताकि शराब पीने की पुष्टि हो सके।










