Delhi Metro: ग्रीन लाइन में सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, बदल गया है मेट्रो का समय

पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन पर एक नया हॉल्टिंग प्लेटफार्म बनाया जा रहा है जिससे Delhi Metro की ग्रीन लाइन महीने भर प्रभावित रहेगी

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अब लगभग महीने भर मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। दरअसल इस रूट पर बने पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन पर एक नया हॉल्टिंग प्लेटफार्म बनाया जा रहा है।

25 मार्च तक डीएमआरसी बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियापुर सिंह स्टेशन से इंद्रलोक तक मेट्रो सेवा रेगुलेट की जायेगी।इसकी वजह से अब मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जिससे प्लेटफार्म को जल्द ही बना लिया जाए।

सोमवार से शनिवार तक बहादुरगढ़ से इंद्रलोक के लिए पहली मेट्रो सुबह 7 बजे चलेगी और आखिरी मेट्रो रात 9 बजे चलेगी। वहीं बहादुरगढ़ से कीर्ति नगर की पहली मेट्रो सुबह 7:18 बजे और आखिरी मेट्रो रात में 9:10 बजे चलेगी।

रविवार के दिन बहादुरगढ़ से इंद्रलोक के लिए पहली मेट्रो सुबह 8 बजे और आखिरी रात 9 बजे चलेगी। कीर्ति नगर के लिए सुबह पहली मेट्रो 8:18 बजे और आखिरी रात 9:10 बजे चलेगी।

वहीं इंद्रलोक और कीर्ति नगर से बहादुरगढ़ के लिए पहली मेट्रो मिलेगी सुबह 8:25 बजे और आखिरी रात 9:30 बजे चलेगी। इसके कारण ग्रीन लाइन पर यात्रियों को अब लगभग महीने भर मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।

Tax Partner

ये भी पढ़ें: होली के मौके पर दिल्ली से चलेंगी इन राज्यों तक स्पेशल ट्रेनें

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!