सावधान! दिल्ली के इन इलाकों में 20-21 फरवरी को नहीं आएगा पानी, जानें वजह
देश की राजधानी दिल्ली के पल्ला इलाके में पानी की पाइप लाइन को जोड़ने का काम चल रहा है, जिसके चलते यह 2 दिन तक वाटर सप्लाई बाधित

देश की राजधानी दिल्ली के पल्ला इलाके में पानी की पाइप लाइन को जोड़ने का काम चल रहा है, जिसके चलते यह 2 दिन तक वाटर सप्लाई बाधित रहने की आशंका है. इस बात को ध्यान में देते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को 5 दिन पहले इस बात की जानकारी दी है. ताकि लोग पानी की परेशानी का इंतजाम वक्त रहते ही कर लें. ऐसे में 20 तथा 21 फरवरी को पानी की किल्लत से बचने के लिए डीजेबी लोगों से पानी एडवांस में इकठा करने को कहा है.
दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने राष्ट्रीय राजधानी के पल्ला में नवनिर्मित 900 मिमी तथा 1500 मिमी व्यास वाली पाइप लाइन को जोड़ने का काम भी होगा. इस कार्य मे कम से कम 24 घंटे का समय लगेगा. इसकी शुरुआत 20 फरवरी की शाम से की जाएगी जो 21 फरवरी की सुबह से चालू रहेगी. इस कारन से बाहरी-उत्तरी दिल्ली के काफी इलाकों में पानी की आपूर्ति इन 2 दिनों में बाधित रहेगी.
ऐसे में पानी का भंडारण करने से संभावित असुविधा से बचा जा सकता है. हालांकि, जरूरत होने पर दिल्ली जल बोर्ड ने टैंकरों से पानी की आपूर्ति हो सकती है.
इन इलाकों में पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित
दिल्ली जल बोर्ड से मिली सुचना के मुताबिक, इस इंटरकनेक्शन काम के चलते 20 फरवरी की शाम से 21 जनवरी की सुबह तक जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति रोक दी जाएगी उनमें, बख्तावरपुर, झंगोला, तिगीपुर, कुशक नंबर 111, महम्मदपुर, रमजानपुर, सिंघू, पल्ला, ताजपुर, अकबरपुर माजरा, अलीपुर, जिंदपुर, बकोली, खामपुर, बुधपुर, हमीदपुर गांव, होलंबी कलां, खेड़ा कलां, खेड़ा खुर्द, नया बांस, मामूरपुर, पाना उद्यान (पपोसिया नरेल), नरेला की वी-ए कॉलोनियां मौजूद हैं.
जल बोर्ड के अनुसार, नरेला की नियमित कॉलोनियां, जेजे क्लस्टर नरेला, डीडीए क्षेत्र नरेला, नरेला औद्योगिक क्षेत्र, मेट्रो विहार फेज-एक और दो, नंगली पूना गांव, कादीपुर गांव, मुखमेलपुर गांव, इब्राहिमपुर गांव, संत नगर, बुराड़ी, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, समयपुर गांव, बादली गांव, लिबासपुर तथा सिरसपुर गांव में भी पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी.









