दिल्ली में बिना यूनिफार्म दिखे ऑटो-टैक्सी ड्राइवर तो लगेगा 10 हजार का चालान, आदेश जारी

अब सरकार द्वारा आदेश जारी किये गए है जहां ड्राइविंग करते समय यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य हो गया है, वरना उस पर भारी जुर्माना लगाया जाने वाला है

दिल्ली में हर जगह ऑटो और कैब ड्राइवर्स घुमते है। लेकिन उनमे से आधे बिना ड्रेस के अपने काम को करते है जिसके लिए अब सरकार द्वारा आदेश जारी किये गए है जहां अब ड्राइविंग करते समय यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य हो गया है। ऐसे में यदि कोई ड्राइवर बिना यूनिफॉर्म पाया जायेगा तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाने वाला है और वहीं बार-बार ऐसा करते पाए जाने पर इसी से संबंधित ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया जा सकता है।

बता दें कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 66 के चलते अब प्रत्येक टैक्सी और ऑटो रिक्शा को सड़क पर चलने के लिए परमिट प्राप्त करना आवश्यक हो गया है और वही दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी एक आदेश में बताया गया कि परमिट कुछ शर्तों के साथ जारी किया जाता है जिसमें सबसे अहम होता है कि ड्राइवर को यूनिफॉर्म पहननी बहुत ज्यादा जरूरी होती है।

साथ ही दिल्ली मोटर वाहन नियम 1993 के अनुसार, ऑटो और टैक्सी के चालकों को अपने वाहन चलाते समय खाकी वर्दी पहनना आवश्यक था और अभी भी है। ऐसे में इसको ग्रे रंग 1995-96 के आसपास ड्राइवरों के लिए कर दिया था।

इतना ही नहीं सरकार के इस फरमान पर ऑटो और टैक्सी यूनियनों द्वारा बताया कि वे आदेश का पालन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी तरफ से सरकार कि जुर्माना राशि 10,000 रुपये को कम करने का भी आग्रह किया क्योकि मामले पर एक परिवहन अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में ड्राइवरों के बीच यूनिफॉर्म पहनने के लिए जागरूकता पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा तभी दिल्ली G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है और सरकार बिकुल भी खराब प्रभाव नहीं डालना चाहती है।

हालाँकि, दिल्ली ऑटोरिक्शा संघ के महासचिव राजिंदर सोनी द्वारा बताया गया कि वर्दी चालकों को एक पहचान देती है और ऐसे में कोई भारी जुर्माना नहीं होना चाहिए, जो कि 10,000 रुपये है। साथ ही अगर कोई ड्राइवर किसी वास्तविक कारण से यूनिफॉर्म नहीं पेहेन पता है तो उस पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाना काफी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!