दिल्ली में 7 नवंबर को इन सड़कों पर जाने से बचें, करें इन मार्ग का इस्तेमाल

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर 7 नवंबर को दिल्ली में पद यात्रा निकली जाएंगे। यह यात्रा 7 नवंबर को सुबह 11 बजे से छतरपुर में आध्या

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर 7 नवंबर को दिल्ली में पद यात्रा निकली जाएंगे। यह यात्रा 7 नवंबर को सुबह 11 बजे से छतरपुर में आध्या कात्यायनी मंदिर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर तक जाएगी। इस यात्रा में 50,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसी वजह से ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

एडवाइजरी के अनुसार, काफी मार्गों पर हल्के मोटर वाहन और निजी वाहनों के आने जाने को नियंत्रित और डायवर्ट किया जाएगा। वाहनों के आवागमन पर रोक सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक छतरपुर में वाई-पॉइंट से एसएसएन मार्ग पर डेरा मोड़ तक असर रहेगा।

इन इलाकों में लागू होगा डायवर्जन

वाई-पॉइंट, छतरपुर से एसएसएन मार्ग पर डेरा मोड़ तक सुबह 11:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक
सीडीआर चौक से वाई-पॉइंट, छतरपुर तथा इसके विपरीत सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
डेरा मोड़ से वाई-पॉइंट, छतरपुर और इसके उल्टा सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक
ज़ीर खोड़ से डेरा मोड़ और इसके विपरीत दोपहर 1:00 बजे से 07.11.2025 को रात्रि 10:00 बजे और 08.11.2025 को प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

यात्रियों को इस बात की भी सलाह दी जाती है कि वह यात्रा के चलते एसएसएन मार्ग, छतरपुर मंदिर रोड और 100 फुटा रोड से बचें।
इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

 

एसएसएन मार्ग से फरीदाबाद की ओर आने वाले यात्री एमजी रोड से सीडीआर चौक होते हुए जा सकते हैं।
एसएसएन मार्ग से गुरुग्राम (ज़ीर खोड़ रोड होते हुए) जाने वाले यात्री सीडीआर चौक होते हुए मंडी रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
डेरा गांव से छतरपुर जाने वाले वाहनों को महरौली-गुड़गांव रोड जाने के लिए बंद रोड से मंडी रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं सहित सभी आपातकालीन वाहनों को आपातकालीन ड्यूटी पर जाते समय प्रतिबंधित सड़कों पर प्रवेश की अनुमति होगी। हालांकि, ऐसे वाहनों को असुविधा से बचने के लिए 07.11.2025 को प्रभावित हिस्सों से बचने की सलाह दी जाती है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!