दिल्ली में बी-टेक की छात्रा से गैंगरेप, पुलिस ने मामला किया दर्ज

देश की राजधानी दिल्ली के साउथ एशियन यूनीवर्सिटी में पढ़ने वाली बी-टेक की छात्रा के साथ गैंगरेप करने का प्रयास किया है। B- tech फर्स्ट

देश की राजधानी दिल्ली के साउथ एशियन यूनीवर्सिटी में पढ़ने वाली बी-टेक की छात्रा के साथ गैंगरेप करने का प्रयास किया है। B- tech फर्स्ट ईयर की छात्रा ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि 4 से लोगों ने उसके साथ गैंग रेप करने का प्रयास किया। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बेहोशी की हालत में मिली छात्रा
सुचना के अनुसार, रविवार को बेहोशी की हालत में छात्रा कुछ स्टूडेंट्स को दिखी। उसी वक्त छात्रा को अस्पताल लेकर जाया गया और इस पूरे मामले की सुचना दिल्ली पुलिस को दी गई। छात्रा यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 के पास गई थी जहां पर कंस्ट्रक्शन चल रहा है। आरोपों के अनुसार वहीं पर छात्रा के साथ गैगरेप का प्रयास किया गया।

4 लोगों ने की गैंगरेप की कोशिश
छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 4 लोगों ने कपड़े फाड़े, टच किया तथा गैंग रेप करने की कोशिश की। बता दें कि साउथ एशियन यूनीवर्सिटी में जहां पर गैंगरेप के घटना को अंजाम देने की प्रयास हुई वहां पर कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा है। पुलिस ने गैंग रेप की कोशिश करने की धाराएं भी जोड़ी हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी में करीब सभी जगहों पर CCTV कैमरे लगे हैं। छात्रा ने पुलिस को जो बयान दिया उस आधार पर सभी जगहों का CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बताया है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!