दिल्ली एयरपोर्ट के T1 के बैगेज सिस्टम में खराबी, यात्रियों को हुई परेशानी

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर शनिवार को कुछ देरी के लिए बैगेज सिस्टम में अचानक परेशानी आ गई, जिसके बाद वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर शनिवार को कुछ देरी के लिए बैगेज सिस्टम में अचानक परेशानी आ गई, जिसके बाद वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने टेक्नीकल टीम को इस बारे में सूचना दी। हालांकि कुछ समय बाद आई परेशानी को ठीक कर दिया गया। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में तीन टर्मिनल हैं – T1, T2 और T3। T1 और T2 सिर्फ घरेलू उड़ानों के लिए हैं।

एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आई थी दिक्कत
दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी DIAL ने शनिवार की सुबह 11:20 बजे X पर पोस्ट कर कहा कि टर्मिनल 1 के बैगेज सिस्टम के एक हिस्से में थोड़ी देर के लिए दिक्कत आई थी। DIAL ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया तथा बताया कि उनकी टीमें सभी जुड़े पक्षों के साथ मिलकर काम कर रही हैं और अब सब ठीक है।

इंडिगो एयरलाइन ने पोस्ट कर दी थी जानकारी
इससे पहले, सुबह 11:16 बजे इंडिगो एयरलाइन ने एक्स पर कहा था कि T1 पर बैगेज बेल्ट में अस्थायी परेशानी के कारन से चेक-इन और बैगेज लेने में यात्रियों को थोड़ा अधिक इंतजार करना पड़ा है। एयरलाइन ने बताया था, “हमारी टीमें वहां पर हैं और एयरपोर्ट पार्टनर्स के साथ मिलकर हालत को जल्दी ठीक करने और ग्राहकों की सहायता से काम कर रही हैं।” एयलाइन ने आगे बताया, हम आपके धैर्य और समझ के लिए आभारी हैं क्योंकि हम एक सहज और परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!