दिल्ली समेत इन 4 राज्यों में लगाने जा रहा है डीजल जनरेटर पर बैन

Delhi NCR में 1 अक्टूबर 2022 से डीजल जनरेटर के प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग जाएगा। इसकी मंजूरी पर्यावरण प्रदूषण प्राधिकरण (EPCA) द्वारा दी गई है

Delhi NCR में 1 अक्टूबर 2022 से डीजल जनरेटर के प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग जाएगा। इसकी मंजूरी पर्यावरण प्रदूषण प्राधिकरण (EPCA) द्वारा दी गई है।

अगर किसी क्षेत्र में आपात सेवाएं हैं तो वहां पर केवल डीजल जनरेटर चलाने की छूट दी जाएगी। अगर कहीं पर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है और कोई भी प्रकार का अन्य विकल्प नहीं है तो वहां पर जनरेटर 1 दिन में केवल 2 घंटे चलाने की अनुमति दी गई है।

यह आदेश दिल्ली सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, हरियाणा सरकार और राजस्थान सरकार के ऊपर लागू किया गया है।

नए आदेश जारी कर दिए गए हैं और आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि एलपीजी, प्राकृतिक गैस या बायोगैस इत्यादि से चलने वाले जनरेटर पर कोई रोक नहीं होगी।

EPCA ने बताया कि अक्टूबर में सर्दी की शुरुआत होने के साथ ही दिल्ली एनसीआर की हवा की क्वालिटी इंडेक्स इस कदर बिगड़ जाती है कि यहां पर जीना मुहाल हो जाता है। इसलिए ये कदम उठाना जरुरी था।

 

Aadhya technology

ये भी पढ़े: DU में अब ग्रेजुएशन होगी चार साल की

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!