Bank Holiday: आज काफी राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानें लिस्ट

आज देश के 2 राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, यह सभी छुट्टियां एक साथ पूरे भारत में लागू नहीं होंगी, बल्कि विभित्र राज्यों में वहां के त्योहार

आज देश के 2 राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, यह सभी छुट्टियां एक साथ पूरे भारत में लागू नहीं होंगी, बल्कि विभित्र राज्यों में वहां के त्योहार की वजह है। नवंबर माह में बैंक 5 से 9 नवंबर यानी बुधवार से रविवार तक बंद रहने वाले हैं। आज बिहार तथा मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

6 नवंबर को दो राज्यों में रहेगी छुट्टी

कल यानी 6 नवंबर को बिहार और मेघालय में बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी। मेघालय में इस दिन पारंपरिक नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल मनाया जाएगा, जो राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। वहीं, बिहार में विधानसभा आम चुनाव 2025 की वजह से जहां-जहां मतदान किया जाएगा, वहां पर बैंक बंद रहेंगे जिससे कर्मचारी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले सकें।

RBI की लिस्ट के अनुसार आगे भी हैं छुट्टियां

7 नवंबर (शुक्रवार) को मेघालय में वांगला फेस्टिवल के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

8 नवंबर (शनिवार) को दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंकिंग सेवाएं बंद होगी। साथ ही कर्नाटक में कनकदास जयंती के चलते भी बैंक बंद रहेगा।

9 नवंबर (रविवार) को साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

इसके साथ ही नवंबर महीने में सभी रविवार 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर तथा चौथे शनिवार यानी 22 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इन दिनों ATM, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI सर्विस मिलेंगी। अगर आपको बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देखकर जाएं।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!