दिल्ली में मेट्रो के आगे बैंक अधिकारी ने लगाई छलांग, आईकार्ड से हुई पहचान
देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, पंजाब एंड सिंध बैंक के एक अधिकारी ने दिल्ली मेट्रो

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, पंजाब एंड सिंध बैंक के एक अधिकारी ने दिल्ली मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक अधिकारी अमृतसर के एक बैंक में नौकरी करते थे. पुलिस ने बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक के 35 साल के एक अधिकारी ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदकर अपनी जान देदी.
उन्होंने बताया कि हादसा शुक्रवार शाम को हुई और दिव्यांशु चोपड़ा नाम के युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई. उसके पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार, वह शुक्रवार को पंजाब के अमृतसर से दिल्ली आए थे
अमृतसर के बैंक में काम करते थे अधिकारी
पुलिस ने बताया कि दिव्यांशु चोपड़ा पंजाब और सिंध बैंक में एक अधिकारी का कार्य करते थे और अपने माता-पिता के साथ अमृतसर में रहा करते थे. एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास एक बैग भी था जिसमें रखे गए पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई कि उनका नाम दिव्यांशु चोपड़ा है।
20 मिनट तक रुकी मेट्रो की आवाजाही
पुलिस ने बताया कि वो उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन से जा रहे थे और दिल्ली वह किस लिए आए थे। ट्रैक पर कूदने से मेट्रो ट्रेन की आवाजाही 20 मिनट तक बंद रही.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









