दिल्ली मेट्रो के इन स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर लगेंगे बैरिकेड, DMRC का बड़ा फैसला

देश की राजधानी दिल्ली के सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो के 3 कॉरिडोर के 11 स्टेशनों के सभी प्लेटफॉर्म पर स्टील बैरिकेड लगेंगे।

देश की राजधानी दिल्ली के सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो के 3 कॉरिडोर के 11 स्टेशनों के सभी प्लेटफॉर्म पर स्टील बैरिकेड लगेंगे। (डीएमआरसी) ने 4.78 करोड़ के दाम से उन स्टेशनों पर स्टील बैरिकेड लगाने के लिए टेंडर को शुरू की है। टेंडर आवंटन के बाद 6 महीने के अंदर यह काम पूरा होगा।

असल में मेट्रो स्टेशनों पर आत्महत्या की काफी मामले सामने आते रहते हैं। काफी बार स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लोगो की भीड़ बहुत ज्यादा होने पर धक्का-मुक्की में भी किसी यात्री के नीचे गिरने मेट्रो ट्रैक पर गिरने का खतरा रहता है। इसके यलो लाइन के छह स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म डोर भी लगे हुए हैं।

साथ ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन, मजेंटा और पिंक लाइन के भी सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म स्क्रीन डोर है, पर पुराने कॉरिडोर के स्टेशनों पर सुरक्षा के इस प्रकार का कोई इंतजाम नहीं किया हुआ है। 5 मेट्रो कॉरिडोर के 12 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर स्टील के बैरिकेड लगे हुए हैं।

जिसमें रेड लाइन का कश्मीरी गेट स्टेशन, यलो लाइन का मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम, ब्लू लाइन का द्वारका सेक्टर 21, राजीव चौक, मंडी हाउस, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, बोटेनिकल गार्डन मौजूद है।

इन स्टेशनों पर लगेंगे स्टील के बैरिकेड

रेड लाइन- नेताजी सुभाष प्लेस, वेलकम, इंद्रलोक।

यलो लाइन- सिकंदर पुर मेट्रो स्टेशन, आजाद पुर, आइएनए, हौज खास।

ग्रीन लाइन- इंद्रलोक, कीर्ति नगर, अशोक पार्क मेन, पंजाबी बाग पश्चिम।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!