26 जनवरी को बंद रहेंगे बार और रेस्त्रां, नहीं परोसी जाएगी शराब, जारी हुआ आदेश

दिल्ली सरकार द्वारा ये पहली बार हो रहा है जब 26 जनवरी को बार और रेस्तरां में शराब बिक्री को प्रतिबंधित किया जायेगा

हर साल गणतंत्र दिवस के मौके परसभी ठेके बंद रहते है जिसको ड्राई डे बोलै जाता है। ऐसे में एक और खबर सामने आयी है जहां इस बार गणतंत्र दिवस पर बार और रेस्त्रां में भी शराब नहीं परोसी जाएगी जिससे पूर्व 26 जनवरी को ड्राई डे घोषित होता था, लेकिन इसी के चलते बार और रेस्तरां में शराब परोसने की इजाजत अब नहीं होगी।

बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा ये पहली बार हो रहा है जब 26 जनवरी को बार और रेस्तरां में शराब बिक्री को प्रतिबंधित किया जायेगा। इतना ही नहीं महाशिवरात्री, रामनवमी और होली पर भी दुकानों पर शराब बिक्री पर पाबंदी रहने वाली है। साथ ही स्वामी दयानंद जयंती और गुरु रविदास जयंती पर भी ड्राई डे घोषित क्र दिया गया है।

ऐसे में दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की तरफ से एक जनवरी से लेकर 31 मार्च 2023 तक के ड्राई डे की सूची जारी हो चुकी है जिसमे केजरीवाल सरकार ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, उसके बाद पांच फरवरी को गुरु रविदास जयंती, फिर 15 फरवरी को स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती के चलते और 18 फरवरी को महाशिवरात्री पर ड्राई डे घोषित कर दिया है।

हालाँकि, इन सभी दिनों में शराब के ठेके बंद रहेंगे और सरकार हर तीन महीने बाद ड्राई डे की सूची जारी करती करेगी। वही पूरे साल कि बात करे तो अभी के समय में करीब 21 ड्राई डे पूरे साल में देखे जातें है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!