Battery swapping policy: दिल्ली में जल्द शुरू होंगे बैटरी रीचार्जिंग पॉइंट्स
Battery swapping policy: बैटरी स्वैगपग नीति की अगले दो महीने में घोषणा कर दी जाएगी। फिलहाल ये नीति इलेक्ट्रिक स्कूटर, मोटरसाइकिल और ऑटो के लिए होगी

Battery swapping policy: बैटरी स्वैगपग नीति की अगले दो महीने में घोषणा कर दी जाएगी। फिलहाल ये नीति इलेक्ट्रिक स्कूटर, मोटरसाइकिल और ऑटो के लिए होगी।
बाउंस इंफिनिटी के प्रवक्ता ने बताया कि यह मशीन एटीएम की तरह होती है। इसमें एक साथ छः से आठ बैटरी चार्ज की जा सकती हैं। यह मशीन किराना स्टोर, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप समेत छः मीटर में कहीं भी रखी जा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि स्वपमशीन से चार्ज की गयी बैटरी 60 -70 किलोमीटर चलती है। बैटरी को दोबारा चार्ज करने के लिए 35 रूपए का शुल्क़ देना होगा। ग्राहक को बैटरी चार्ज करने के लिए ठीक तरीके से अपनी डिस्चार्ज बैटरी को पलग में लगाना होगा तभी वह ठीक तरीके से चार्ज हो पाएगी।
नीति आयोग की मदद के साथ उद्योग मंत्रालय और बिजली मंत्रालय यह नीति बना रहे हैं। देश में बाउंस इंफिनिटी कंपनी बैटरी स्वैगपग का काम बेंगलुरु में शुरू कर चुकी है।
देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प बैटरी स्वैगपग इंफ़्रा तैयार करने के लिए ताइवान की कंपनी गोगोरो के साथ करार कर चुकी है। जल्द ही इस नीति को देश के अलग अलग हिस्सों में लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार दिव्यांग और मनोरोगियों को घर बैठे लगाएगी वैक्सीन, ऐसे करें बुक










