पटेल नगर में चौराहे पर दो भाइयों को पीटा, चाक़ू से ताबड़तोड़ किए वार

नाराज लड़की के परिजनों ने पार्क में घूम रहे लड़के के दो भाइयों की पहले पिटाई की। इसके बाद ताबड़तोड़ चाकू से वार किए

सेंट्रल दिल्ली के पटेल नगर में एक लड़का और लड़की घर से भाग गए। नाराज लड़की के परिजनों ने पार्क में घूम रहे लड़के के दो भाइयों की पहले पिटाई की। इसके बाद ताबड़तोड़ चाकू से वार किए।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। जख्मी हालत में पीड़ित रितिक और अक्षय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दोनों को आरएमएल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिए हैं।

रितिक (21) परिवार के साथ बलजीत नगर में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके चाचा का लड़का उज्जवल मंगलवार शाम 3:30 बजे घर के पास चौक पर भाई के साथ खड़े थे।

इसी दौरान लड़की का भाई तुषार, उसका मामा कुक्की और दो साथी शिवा और रोहित वहां पहुंच गए। दोनों भाइयों को देख हमला कर दिया। पहले दोनों की पिटाई की।

Tax Partner

ये भी पढ़ें: Delhi Nursery Admission 2022 : फरवरी में पहली लिस्ट होगी जारी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!