भगवती मार्केट: दुकानदारों की तहबाज़ारी कैंसल कर दुकानें तोड़ने का अल्टीमेटम

भगवती मार्केट के दुकानदारों को करोल बाग जोन के अफसरों ने तहबाज़ारी कैंसल कर उनकी दुकानें तोड़ने का अल्टीमेटम दिया है

भगवती मार्केट के दुकानदारों को करोल बाग जोन के अफसरों ने तहबाज़ारी कैंसल कर उनकी दुकानें तोड़ने का अल्टीमेटम दिया है।

29 जनवरी को सभी 45 दुकानें तोड़ने का आदेश दिया गया है। 45 दुकानदारों को 27 दुकानें शिफ्ट करने के लिए जनवरी तक का समय दिया है। दुकानदारों को दुकानें शिफ्ट करने के लिए दो जगह जोनल अफसरों ने सुझाई थी। लेकिन दोनों ही साइटों पर दुकानें शिफ्ट करना संभव नहीं था।

भगवती मार्केट के दुकानदारों के अनुसार करोल बाग जोन के अफसर उनके दुकानों के पास मल्टी लेवल पार्किंग बनाने के लिए जबरन कार्रवाई कर रहे है। इसके लिए लगातार तीन महीनों से 45 दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है ।

दुकानदारों की दुकानें सील कर उन्हें दुकानें शिफ्ट करने के लिए पहले जोनल अफसरों ने अजमल खां पार्क के पास वैकल्पिक साइट उपलब्ध कराई थी। लेकिन, अजमल खां मार्केट के दुकानदारों ने वहाँ दुकान बनाने का विरोध शुरू कर दिया।

इसके बाद करोल बाग जोन की डिप्टी कमिश्नर ने 21 जनवरी को जोनल अफसरों और मार्केट के दुकानदारों की मीटिंग बुलाई। मीटिंग के दौरान जोनल अफसरों ने भगवती मार्केट से दुकानें शिफ्ट करने के लिए शंकर रोड और मोती नगर टांगा स्टैंड के पास दो जगह का सुझाव दिया।

दोनों ही जगहों की मार्केट के दुकानदारों ने करोल बाग जोन के अफसरों के साथ इंस्पेक्शन किया। इस दौरान पता चला कि शंकर रोड पर जिस जगह एमसीडी अफसर दुकान शिफ्ट करने के लिए वैकल्पिक जगह दे रहे हैं, वह जमीन लैंड व डेवलपमेंट ऑफिस (एल एंड डीओ) की है। मोती नंबर टांगा स्टैंड की जगह काफी छोटी थी, जहां दुकानें बनाना संभव नहीं था।

इसके बाद अफसरों ने 27 जनवरी तक दुकानदारों को खुद ही कोई साइट बताने के लिए कहा। इस दिन कोई साइट न बताने पर उनकी तहबाजारी कैंसल कर 29 जनवरी तक दुकानें तोड़ने का अल्टीमेटम करोल बाग जोन की डिप्टी कमिश्नर ने दिया। दुकानदारों को 28 जनवरी को दुकान से अपने सामान निकालने के लिए कहा गया है।

Insta loan services

ये भी पढ़ें: Indian Navy Recruitment 2022: इंडियन नेवी में निकली भर्ती, 8 फरवरी तक करें अप्लाई

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!