दिल्लीदिल्ली एनसीआर

शुरू हुआ लाल किला में ‘भारत पर्व’, देख सकेंगे मिनी इंडिया की झलक

अब दिल्ली और NCR के लोगों को इस वीक एंड पर मिनी भारत की झलक देखने को मिलेगी खान-पान से रूबरू होने का मौका आपको मिल सकेगा

दिल्ली में लोगों के लिए बहुत सी नई योजना लायी जा रही है। ऐसे में अब दिल्ली और NCR के लोगों को इस वीक एंड पर मिनी भारत की झलक देखने को मिलेगी और विभिन्न राज्यों की संस्कृति, कला और खान-पान से रूबरू होने का मौका आपको मिल सकेगा। वही केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा लाल किला प्रागंण में 26 जनवरी से छह दिवसीय कार्यक्रम ”भारत पर्व” आयोजित हो गया है।

बता दें कि लाल किले के प्रागंण में ये प्रोग्राम 31 जनवरी तक चलने वाले है और इस कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को गणतंत्र दिवस परेड़ की सर्वश्रेष्ठ झाकियां भी देखने को मिलेंगी। इसकी खास बात यह है कि यहां दर्शकों को सरकार की G20, एक भारत-श्रेष्ठ भारत, देखो अपना देश, जनभागीदारी जैसी योजनाओं को जानने का बहुत नज़दीक से मौका मिलेगा।

ऐसे में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के सांस्कृतिक मंडलों और क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ मिलकर ” भारत पर्व ” नामक कार्यक्रम का आयोजन कियाजाने वाला है। जबकि पर्यटन मंत्रालय इसमें नोडल मंत्रालय के रूप में नामित किया जाना है।

साथ ही यहां पर सांस्कृतिक प्रदर्शन के चलते एक अखिल भारतीय फूड कोर्ट और 65 हस्तकला स्टालों के साथ एक अखिल भारतीय शिल्प बाजार भी लोगों को देखने को मिलेगा और इसका आप लुफ्त उठा सकते है। वही इसकी समय कि बात करे तो दर्शक सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक घूम सकते हैं।

हालाँकि, सरकार द्वारा मोटे अनाज को आहार में शामिल करने के मकसद से प्रचार किया जा रहा है और जहां पर दर्शकों को विभिन्न राज्यों में बाजरा से तैयार पकवान परोसे जाने वाले है। जिसके अलावा नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की कराई जाने वाली है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button