एसीबी को बड़ा झटका, सुबूत चुराकर ले गए AAP विधायक के रिश्तेदार

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के भाई और रिश्तेदारों ने दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को बड़ा झटका दिया है अमानतुल्लाह खान का भाई और...

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के भाई और रिश्तेदारों ने दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को बड़ा झटका दिया है। विधायक अमानतुल्लाह खान का भाई और रिश्तेदार घर से पांच महत्वपूर्ण सुबूत चुराकर ले गए। ये विधायक के खिलाफ बहुत ही महत्वपूर्ण और पुख्ता सुबूत थे।

एसीबी प्रमुख मधुर वर्मा ने बताया कि इन सुबूतों में कैश, प्रॉपर्टी के कागजात और हथियार हो सकते हैं। उन्होंने तेह भी बताया कि एसीबी को पुख्ता सूचना मिली थी कि विधायक और उनके जानकारों के पास छह हथियार हैं लेकिन इनमें से एसीबी दो ही बरामद कर पाई है। विधायक के घर में छापे के मामले में एसीबी चार केस दर्ज करवा रही है।

एसीबी प्रमुख मधुर वर्मा का कहना है कि विधायक, उसके व्यवसायी साझेदार हामिद अली और कौसर उर्फ लड्डन और इसके अलावा विधायक के जानकारों के यहां छापे में करीब 10 से ज्यादा बेनामी प्रॉपर्टी के बारे में पता लगा है। ये प्रॉपर्टी आवासीय और व्यवसायिक हैं।

विधायक अमानतुल्लाह खान ने अपनी सालाना आय चार करोड़ रुपये बताई है, लेकिन उनके पास इतनी प्रॉपर्टी कहां से आ गई। इनमें से ज्यादातर प्रॉपर्टी जामिया नगर और ओखला इलाके में है और गुरुग्राम में भी एक कंपनी की आवासीय प्रॉपर्टी का पता लगा है। हामिद अली और कौसर उसके बहुत पुराने व्यवसायी साझेदार हैं।

छापे के दौरान कौसर दिल्ली से बाहर गया हुआ था और हामिद अली छापे के वक्त फरार हो गया था। एसीबी प्रमुख के मुताबिक़ अमानतुल्लाह खान के परिजन और जानकारों के खिलाफ चार आपराधिक मामले जामिया नगर थाने में दर्ज किए जा रहे हैं।

एक मामला तो विधायक के भाई और रिश्तेदारों द्वारा सुबूत चुराने का दर्ज किया जा रहा है और इसके अलावा दूसरा मामला एसीबी टीम पर हमला करने का दर्ज किया जाएगा। और साथ मे दो मामले अवैध हथियार बरामद करने के किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधायक के खिलाफ एसीबी के पास पुख्ता सुबूत हैं और इसके अलावा कई महत्वपूर्ण गवाह भी हैं।

साथ ही अमानतुल्लाह खान के व्यावसायिक साझेदारों और जानकारों के ठिकानों पर छापे के समय महत्वपूर्ण सुबूत मिले हैं। आपत्तिजनक सामग्री और सुबूत बरामद होने के बाद AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Anupama Musical Events

यह भी पढ़े: लखीमपुर खीरी में दरिंदो ने दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों को फंदे पर लटकाया

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!