DMRC का बड़ा फैसला! दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते आज से मेट्रो ट्रेन के बढ़ाए गए 40 फेरे

DMRC द्वारा बताया गया कि आमतौर पर दिल्ली मेट्रो हर रोज 4,300 से अधिक चक्कर लगाती है, जिसमें से आज से 40 फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।

दिल्ली में इस समय प्रदूषण बढ़ने लगा है और इसी को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चलते तरह-तरह की पाबंदियां भी लगनी शुरू हो गई हैं और इसी कड़ी में DMRC द्वारा मंगलवार को बताया गया कि दिल्ली मेट्रो 25 अक्टूबर से वीक डेज़ में यानी सोमवार से शुक्रवार को 40 अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

बता दें कि यह कदम राष्ट्रीय राजधानी में ही प्रदूषण को देखते हुए लिया गया है जो कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP)-II लागू किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है। इस बारे में खुद DMRC द्वारा एक बयान में कहा गया कि दिल्ली मेट्रो बुधवार से अपने नेटवर्क पर सप्ताह के दिनों यानी सोमवार-शुक्रवार में 40 अतिरिक्त फेरें लगाएगी। जिसके चलते दिल्ली-NCR में यात्रियों के बीच सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ाने के लिए ये योजना बनाई गई है।

वही DMRC द्वारा बताया गया कि आमतौर पर दिल्ली मेट्रो हर रोज 4,300 से अधिक चक्कर लगाती है, जिसमें से आज से 40 फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। बता दें कि दिल्ली के प्रदूषण में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है और सीजन की पहली सबसे खराब आबोहवा सोमवार को ही आई तो दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए कई सारे फैसले लिए गए है।

हालाँकि, अभी दिल्ली में GRAP का दूसरा चरण लागू हो गया है और MCD की पार्किंग फीस बढ़ाने का भी प्रस्ताव लाया जा रहा है जिसमे 27 अक्टूबर को होने वाली दिल्ली नगर निगम की बैठक में ये पेश होगा। लेकिन इसमें बढ़ोतरी कितनी है उसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!