शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर! भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बियर की कमी

दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानों पर बियर की कमी होना शुरू हो गई है।

दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानों पर बियर की कमी होना शुरू हो गई है। ऐसे में भीषण गर्मी में बियर पीने वालो को बियर आसानी से नहीं मिल पा रही। बताया जा रहा है कि दिल्ली में बियर की सप्लाई और डिमांड में 25 फीसदी का अंतर है।

बता दें कि शराब की दुकानदारों का कहना है कि कुछ दिनों से बियर की कमी चल रही है। पिछले कुछ दिनों में बढ़ती गर्मी के कारण बियर की डिमांड में तेजी से उछाल आया है। वही सप्लाई इतनी नहीं बढ़ी है। दुकानदारों ने कहा कि बढ़ती डिमांड के कारण दुकान का सारा स्टॉक खत्म हो गया। वही अब दिन में जितनी भी बियर आती है वे सारी डिमांड को पूरा नहीं कर पाती। रात होते-होते बियर खरीदने के इच्छुक व्यक्तियों को खाली हाथ लौटना पड़ता है।

दुकानदारों ने बताया कि अगर पंजाब, हरियाणा और बाकी राज्यों से बियर की सप्लाई नहीं बढ़ती तो आने वाले समय में बियर की ज्यादा कमी हो सकती है। दुकानदारों ने आगे कहा कि जिन फ़्रिजो में बियर की बोतले भरी होती थी अब वे खाली पड़े है।
Hair Crown
यह भी पढ़े: दिल्ली से जयपुर पहुंच सकेंगे 3 घंटो में, बन रहा है एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!