FREE LPG लेने वालों के लिए बड़ी खबर, बदले गए नियम, जाने क्या पड़ेगा असर
अगर आप भी एलपीजी पर सब्सिडी लेते है तो एलपीजी पर सब्सिडी लेने वाले ग्राहकों को के लिए नियमों में बदलाव किया जाने वाला है

अगर आप भी एलपीजी पर सब्सिडी लेते है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जानकारी के मुताबिक एलपीजी पर सब्सिडी लेने वाले ग्राहकों को के लिए नियमों में बदलाव किया जाने वाला है और इस पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने दो नए स्ट्रक्चर पर काम भी चालू कर दिया है और यह नियम जल्द लागू होने वाला है।
आपको बता दें कि उज्ज्वला स्कीम (Ujjwala scheme) के तहत फ्री LPG गैस कनेक्शन (free LPG connection) लेने वाले लोगों के लिए बदलाव होना संभव है तो अगर आप भी इस स्कीम ते तहत LPG गैस कनेक्शन लेते है तो आपके लिए यह खबर बहुत जरुरी है।
जानकारी के मुताबिक इस स्कीम के तहत 3200 लगत वाले ग्राहकों को 14.2 किलो वाला सिलेंडर और स्टोव दिया जाता है इसके अलावा सरकार की ओर से 1600 रुपये सब्सिडी और 1600 रुपये तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) एडवांस के रूप में दिया जाता हैं। लेकिन अब 1600 रुपए का एडवांस पेमेंट कम्पनी एकमुश्त वसूलेगी। वहीं सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी मिलती रहेगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए Non-BS VI-डीजल वाहनों पर लगाया प्रतिबंध










