दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत, हवा में सुधार से हटी GRAP की स्टेज-1
एक अच्छी खबर सामने आयी है जहां राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है

दिल्ली में बहुत समय से यहां के लोग प्रदूषण से परेशान थे लेकिन अब एक अच्छी खबर सामने आयी है जहां राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है और इसको मद्देनजर रखते हुए कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने पिछले साल पांच अक्टूबर को लागू किए गए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानि GRAP के पहले चरण के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को भी अब हटा दिया है।
बता दें की संस्थान ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बहुत से संबंधित एजेंसियों को धूल व प्रदूषण फैलाने वालों पर अभी भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो कि वायु गुणवत्ता में सुधार अभी भी बरकरार रहे। दरअसल, ग्रैप के तहत कार्रवाई करने के लिए जिम्मेदार उप-समिति ने एक बैठक में स्थिति का जायजा लिया था और इस दौरान पाया गया कि दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक गुरुवार को 119 तक का सुधर आ गया है जिसके बाद ग्रैप के तहत लागू प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया गया था।
वही ऐसे ही एक बयान में समिति ने बताया कि पूर्वानुमान क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता में अब गिरावट के संकेत अभी नजर नहीं आ रहे हैं और ऐसे में GRAP के चरण-1 के तहत आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। वही बात करे स्टेज 1 की तो इसमें खराब हवा की गुणवत्ता लागू होने पर और CAQM 500 वर्ग मीटर के बराबर या उससे अधिक आकार के भूखंडों पर निर्माण होना और विध्वंस (Demolition) गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए जाते है।
हालाँकि, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता को चार अलग-अलग चरणों में बांटा गया है जिसमे चरण I में आए है ‘खराब’ (AQI 201-300), वही स्टेज II में ‘बहुत खराब’ जो की AQI 301-400, स्टेज III – ‘गंभीर’ (एक्यूआई 401-450) और आखिर में स्टेज IV में ‘बेहद गंभीर’ (AQI 450 से अधिक)।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










