
कंझावला में रविवार रात हुई घटना की गुत्थी उलझती जा रही है। अब इस मामले में एक नया मोड सामने आया है। इस नए खुलासे से पहले आइए आपको जरा इस मामले के बारे में संक्षेप से बताते हैं।
रविवार रात लगभग 4 बजे स्कू्ूटी सवार लड़की (अंजली) जिसकी उम्र 19 साल है, उसका सुल्तानपुरी में बलेनो कार से एक्सीडेंट हो जाता है, मृतका का पैर कार में फंस जाता है और वो कई किलोमीटर तक घसिटते हुए चली जाती है।
बताया जा रहा है कि जिस कार से ये एक्सीडेंट हुआ उसमें पांच लोग सवार थे। जिसमें दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन औऱ मनोज मित्तल शामिल है। जानकारी के अनुसार इस मामले में दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
आइए अब आपको इस मामले से जुड़े नए खुलासे के बारे में बताते है, दरअसल पुलिस के हाथ एक नया सीसीटीवी फुटेज लगा है जिससे पता चला है कि स्कूटी पर एक नहीं बल्की दो लड़कियां सवार थीं।
सूत्रों की माने तो दोनों एक होटल में बर्थडे पार्टी से लौट रहीं थी, जिस होटल में पार्टी थी, वहां पर दोनों आपस में लड़ाई के बाद वहां से निकली थीं साथ ही लड़कियों ने गाली-गलौज भी की।
सूत्रों के अनुसार, उन्होंने शराब का सेवन भी कर रखा था, दोनों लड़कियां शाम 7.30 के आसपास आई थीं और रात 1.15 बजे के आसपास होटल से निकलीं।
बताया जा रहा है, दोनों लड़कियों से कुछ दोस्त मिलने आए थे। हालांकि तेज तरार्र इस बात की पुष्टी नहीं करता है। बता दें कि, दिल्ली पुलिस को 6-7 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। अलग-अलग फुटेज में स्कूटी पर दोनों लड़कियां और बलेनो कार नजर आ रही है।
पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त यह लड़की मृतका के साथ स्कूटी पर मौजूद थी। एक्सीडेंट के बाद वह घटनास्थल से भाग गई। स्कूटी चला रही युवती का पैर कार में फंस गया और वह कई किलोमीटर तक घसिटती रही। फिलहाल पुलिस स्कूटी पर बैठी दूसरी लड़की से मामले की पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली और NCR में अगले 6-7 दिन तक पडेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने किया अलर्ट