दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, UK से भारत लाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय ड्रग मास्टरमाइंड

50 वर्षीय हरविंदर सिंह यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) का निवासी है और वह दिल्ली में दर्ज एनडीपीएस एक्ट मामले में वांक्षित था

इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह (Harvinder Singh) उर्फ़ बल्ली को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा लंदन से भारत लाया जा रहा है।

बता दें कि 50 वर्षीय हरविंदर सिंह यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) का निवासी है और वह दिल्ली में दर्ज एनडीपीएस एक्ट मामले में वांक्षित था।

इसी के साथ मार्च 2021 में स्पेशल सेल किशन सिंह नाम के एक ब्रिटिश निवासी को भारत लेकर आई थी। ग़ौरतलब है कि किशन सिंह पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

जानकारी के मुताबिक, हरविंदर के सिंडिकेट में शामिल 7 लोगों को 2018 में स्पेशल टीम ने अरेस्ट किया था। जांच और पूछताछ के दौरान हरविंदर का नाम ड्रग सिंडिकेट के मास्टरमाइंड के रूप में सामने आया था।

वहीँ जांच-पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ कि हरविंदर यूके से अपने साथियों को निर्देश देता था। ग़ौरतलब है कि टेलीफोन कॉल के माध्यम से मास्टरमाइंड हरविंदर के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ प्रत्यापर्ण का अनुरोध दायर किया।

सूत्रों के अनुसार, हरविंदर सिंह का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था और उसने ब्रिटिश नागरिकता साल 2008 में हासिल की थी। फिलहाल, हरविंदर यूनाइटेड किंगडम के साउथ हॉल में रह रहा था।

बहरहाल, हरविंदर भारत में अपने गुर्गों की सहायता से, यूके में हाई क्वालिटी वाले साइकोट्रोपिक ड्रग की खरीद में शामिल था।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: Delhi Crime: Instagram Post को लेकर युवक की चाकू से गोदकर की हत्या

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!